जरुरी जानकारी | हरियाणा में धान की खरीद 25 सितंबर से, बाजरा खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी: चौटाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में धान की खरीद 25 सितंबर से और बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी।

चंडीगढ़, 27 अप्रैल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में धान की खरीद 25 सितंबर से और बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 सितंबर से शुरू हो रहे खरीफ सत्र की फसलों की बिक्री के लिए मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में शेड, सड़क, पैकेजिंग बैग, तौल मशीन तैयार करने को भी कहा, ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो।

उपमुख्यमंत्री के पास खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों का विभाग है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कृषि सहित कुछ अन्य विभागों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद चौटाला ने कहा कि राज्य भर में खरीफ फसलों की खरीद की तैयारी जोरों पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की फसल की खरीद 25 सितंबर से शुरू करेगी और यह खरीद 15 नवंबर तक चलेगी. बाजरा, मक्का और मूंग जैसी फसलों की खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीद के लिए करीब 200 खरीद केंद्र बनाए होंगे। इसी तरह बाजरा के लिए 86, मक्का के लिए 19 और मूंग के लिए 38 खरीद केंद्र होंगे।

चौटाला ने कहा कि सरकार ने इस खरीफ सत्र में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,940 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2,250 रुपये, मक्का 1,870 रुपये और मूंग 7,275 रुपये और मूंगफली का 5,550 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फसल को बाजार में बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा, क्योंकि 31 अगस्त तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

चौटाला ने कहा कि अब तक 2.9 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए, 2.45 लाख बाजरा के लिए और 66,000 मूंग बिक्री के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड