जरुरी जानकारी | पंजाब के दो जिलों में बारिश से धान, कपास की फसल प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में धान और कपास खेती का करीब 20,000 हेक्टेयर रकबा बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार कों यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, एक अगस्त पंजाब के मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में धान और कपास खेती का करीब 20,000 हेक्टेयर रकबा बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार कों यह जानकारी दी।

पिछले कई दिन से बारिश से फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य सरकार पहले ही 'गिरदारी' का आदेश दे चुकी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बारिश से मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में 20,000 हेक्टेयर कपास और धान खेती का रकबा प्रभावित हुआ है।’’

अधिकारी ने कहा कि इन दो जिलों के कई इलाकों में फसल पानी में डूब गई है। अगर बारिश जारी रही तो कपास और धान की फसलों को और नुकसान हो सकता है।

अधिकारी ने कहा कि बारिश के बाद आर्द्र परिस्थितियां ‘ह्वाइट फ्लाई’ कीट के प्रजनन के लिए अनुकूल हो जाती हैं जो कपास की फसल के लिए अच्छा नहीं है।

बठिंडा, मानसा और मुक्तसर जिलों में व्हाइटफ्लाई कीट पहले ही कपास को प्रभावित कर चुकी है।

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को मुक्तसर जिले के लांबी गांव लालबाई का दौरा किया।

उन्होंने ग्रामीणों को वर्षा प्रभावित खेतों से पानी निकालने के लिए मोटर पंप और पाइप उपलब्ध कराए।

बादल ने रविवार को मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और मानसा जिलों में कपास और धान की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल 'गिरदारी' करने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\