जरुरी जानकारी | पीएसीएल ने तीन साल में 20 हजार करोड़ रुपये के भुगतान के लिये कोई पेशकश नहीं की: लोधा समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अवैध सामूहिक निवेश योजना के जरिये भोले भाले निवेशकों से 60,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने वाले पीएसीएल समूह ने संपत्तियों की बिक्री कर तीन साल के भीतर निवेशकों को 20 हजार करोड़ रुपये लौटाने के बारे में कोई पेशकश नहीं की। निवेशकों के रिफंड की जांच परख करने वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने मंगलवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 26 मई अवैध सामूहिक निवेश योजना के जरिये भोले भाले निवेशकों से 60,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने वाले पीएसीएल समूह ने संपत्तियों की बिक्री कर तीन साल के भीतर निवेशकों को 20 हजार करोड़ रुपये लौटाने के बारे में कोई पेशकश नहीं की। निवेशकों के रिफंड की जांच परख करने वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने मंगलवार को यह बात कही।

समिति की ओर से यह स्पष्टीकरण तब दिया गया जब पीएसीएल समूह के बारे में व्हट्सएप पर एक वीडियो यह प्रचारित करते हुये पाया गया कि कंपनी ने निवेशकों को पैसा लौटाने की पेशकश की है।

यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.

पीएसीएल ने लोगों से कृषि और रीयल एस्टेट कारोबार में निवेश के नाम पर पैसा इकट्ठा किया। सेबी ने पाया कि इस समूह ने 18 साल के दौरान अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिये 60,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि एकत्रित की।

सेवा निवृत न्यायधीश आर एम लोधा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया और उसे पीएसीएल में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा व्यवस्थित कर रिफंड करने का काम दिया गया।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस WhatsApp, Facebook, Twitter, TikTok पर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोधा समिति ने कहा है कि उसे यह जानकारी मिली है कि व्हट्सएप पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें एक बिजनेस चैनल की यह रिपोर्ट दिखाई जा रही है कि पीएसीएल ने तीन साल के दौरान संपत्तियों की बिक्री से नरिवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है और समिति 21 जून तक जवाबी पेशकश करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी