जरुरी जानकारी | कोरोना काल में पैकेजिंग उद्योग ने ऊंची वृद्धि हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पैकेजिंग कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- जून तिमाही के दौरान मात्रा के लिहाज से ऊंची वृद्धि और बेहतर कमाई हासिल हुई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान पैकिंग वाले उत्पादों की मांग बढ़ने से उद्योग को फायदा हुआ है।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त पैकेजिंग कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- जून तिमाही के दौरान मात्रा के लिहाज से ऊंची वृद्धि और बेहतर कमाई हासिल हुई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान पैकिंग वाले उत्पादों की मांग बढ़ने से उद्योग को फायदा हुआ है।

यूफ्लैक्स, कास्मो फिल्म्स और एस्सल प्रोपैक को पैकिंग उत्पादों की मांग बढ़ने का फायदा मिला। हाथ धोने के उत्पादों और सेनेटाइजर उत्पादों की पैकिंग की मांग में तेजी रही। वहीं कुछ खाद्य उत्पादों के लिये पैकिंग सामग्री की मांग भी बढ़ी है।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

यूफ्लैक्स लिमिटेड ने पिछले सप्ताह ही जून तिमाही के परिणाम में अपने शुद्ध लाभ में दो गुने से अधिक की वृद्धि हासिल होने की जानकारी दी है। जून 2020 को समाप्त तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 196.54 करोड़ रुपये रहा।

यूफ्लैक्स के वित्त एवं लेखा अध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी राजेश भाटिया के मुताबिक कोविड- 19 के कारण व्यक्तिगत स्वच्छता वाले उत्पादों की मांग में कई गुणा वृद्धि हुई। इनमें हाथ धोने वाले उत्पाद के साथ साथ सेनेटाइजर और जरूरी खाद्य सामग्री वर्ग में मांग तेजी से बढ़ी है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

कास्मो फिल्म्स के सीईओ पंकज पोद्दार ने कहा कि पिछली तिमाहियों की दबी मांग और बेहतर आपूर्ति के चलते अप्रैल- जून अवधि के दौरान मार्जिन में सुधार आया है। कंपनी ने निवेशकों के समक्ष दिये गये प्रस्तुतीकरण में कहा, ‘‘कंपनी को वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अन्य देयताओं से पूर्व (ईबीआईटीडीए) 93 करोड़ रुपये की कमाई हुई। विशेष उत्पादों की अधिक बिक्री और परिचालन मार्जिन बढ़ने से यह प्राप्ति हुई।’’

कास्मो फिल्म्स का शुद्ध लाभ जून तिमाही के दौरान 69.15 प्रतिशत बढ़कर 46.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एस्सेल प्रोपैक ने भी जून तिमाही में 77.56 करोड़ रुपये का कर पूर्व मुनाफा हासिल किया है। इस दौरान कंपनी ने 74.60 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है। कुल राजस्व 17.72 प्रतिशत बढ़कर 741.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी एफएमसीजी और दवा क्षेत्र के कई प्रमुख ब्रांड को पैकिंग सामग्री की आपूर्ति करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\