जरुरी जानकारी | ओयो की पहली तिमाही में कर-पूर्व आय 175 करोड़ रुपये : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारियों में जुटी यात्रा प्रौद्योगिकी फर्म ओयो की चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में समायोजित कर-पूर्व आय 175 करोड़ रुपये रही।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारियों में जुटी यात्रा प्रौद्योगिकी फर्म ओयो की चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में समायोजित कर-पूर्व आय 175 करोड़ रुपये रही।

सूत्रों के मुताबिक, ओयो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश अग्रवाल ने सोमवार को अपने कर्मचारियों को एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

कंपनी की पिछले साल समान अवधि में कर-पूर्व आय सात करोड़ रुपये रही थी। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 25 गुना वृद्धि हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, अग्रवाल ने भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी की कर-पूर्व आय 800 करोड़ रुपये हो जाएगी।

अग्रवाल ने कहा कि ओयो ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 1,000 से अधिक होटल और 3,500 मकानों को अपने मंच से जोड़ा है।

ओयो ने मार्च में अपने आईपीओ की मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष मसौदा दस्तावेज दोबारा दाखिल किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\