जरुरी जानकारी | ओयो ने मार्च से 1,250 से नए ‘कॉरपोरेट’ ग्राहक जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्रा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने पिछले तीन माह में 1,250 से अधिक कॉरपोरेट ग्राहक जोड़े हैं।

नयी दिल्ली, एक जून यात्रा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने पिछले तीन माह में 1,250 से अधिक कॉरपोरेट ग्राहक जोड़े हैं।

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि भारत में कोविड संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के हटने के बाद कारोबार के लिए यात्राएं फिर शुरू हो गई हैं।

ओयो ने कहा कि कारोबारी ग्राहकों द्वारा ‘सर्च’ और बुक किए गए शीर्ष शहरों की सूची में बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे और दिल्ली शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि छोटे एवं मझोले कारोबार ‘कारोबारी यात्रा’ बुकिंग' में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, क्योंकि इस खंड में कार्यरत लोग आमने-सामने की बैठक पसंद करते हैं।

बयान में कहा गया कि ओयो के ‘बिजनेस एक्सेलरेटर प्रभाग’ ने जनवरी, 2021 से 6,600 से अधिक कॉरपोरेट ग्राहकों को सेवाएं दी हैं।

ओयो इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंकित गुप्ता ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों की वजह से लोगों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बार-बार बदलाव करना पड़ा था। यात्रा अंकुश समाप्त होने के बाद कारोबार के लिए यात्राएं बढ़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\