बिहार चुनाव के बाद उजागर हो गई ओवैसी की असलियत, बंगाल में नहीं होगा कोई असर: CM ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी की कोई भूमिका नहीं होगी क्योंकि वह भाजपा की ‘बी टीम’ हैं और बिहार चुनाव में उनकी असलियत उजागर हो चुकी है.
कोलकाता, 22 जनवरी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कोई भूमिका नहीं होगी क्योंकि वह भाजपा की ‘बी टीम’ हैं और बिहार चुनाव में उनकी असलियत उजागर हो चुकी है.
मुस्लिम बहुल जिले मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में कोर समिति की एक बैठक के दौरान बनर्जी ने पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा और अन्य विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ें.
तृणमूल के एक स्थानीय नेता ने कहा, "कोर समिति की बैठक में ममता दी ने हमें आश्वासन दिया कि मुर्शिदाबाद जिले में एआईएमआईएम की कोई भूमिका नहीं होगी. उन्होंने हमसे कहा कि बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी की असलियत उजागर हो चुकी है."
Tags
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजें
Assembly Elections 2026 Date: असम, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव के ऐलान से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, इमामों और पुरोहितों के मानदेय बढ़ाया
\