देश की खबरें | पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से आए कोविड-19 के 69 फीसदी से अधिक नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 41,322 नए मामलों में से 69 फीसदी से अधिक मामले आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए। इनमें से सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए जिसके बाद दिल्ली और केरल का स्थान है। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 41,322 नए मामलों में से 69 फीसदी से अधिक मामले आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए। इनमें से सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए जिसके बाद दिल्ली और केरल का स्थान है। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिये 11 लाख 57 हजार 605 नमूनों की जांच की ग, जिससे भारत में अब तक की गई कुल जांच की संख्या 13.82 करोड़ हो चुकी है, जबकि प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,54,940 है और यह कुल संक्रमितों की संख्या का 4.87 फीसदी है।

मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘कोविड-19 के रोजाना सामने आ रहे मामलों में 69.04 फीसदी आठ राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से सामने आए हैं।’’

यह भी पढ़े | Sadhvi Niranjan Jyoti Tests Positive For Covid-19: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को कोरोना, हैलट के बाद एम्स में भर्ती.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6185 नए मामले सामने आए, जबकि दिल्ली में 5482 और केरल में 3966 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कुल मामले 93,51,109 हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 1,36,200 हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी