देश की खबरें | अहमदाबाद में नियमों का उल्लंघन करने पर 'पान' की 400 से अधिक दुकानें सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने वाले ‘पान’ की दुकानों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में मंगलवार को 400 से अधिक ऐसी दुकानों को मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 14 जुलाई अहमदाबाद में लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने वाले ‘पान’ की दुकानों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में मंगलवार को 400 से अधिक ऐसी दुकानों को मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय ने एक दिन पहले ही एक दुकान पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की थी, जहां ग्राहक खुले में थूकते पाए गये थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1656 नए मरीज पाए गए, 28 की मौत: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की टीमों ने भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर लोगों से सात लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए जुर्माने की राशि को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.

एएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के निदेशक हर्षदराय जे सोलंकी ने बताया कि नगर निकाय के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की 174 टीमों ने पान की दुकानों का निरीक्षण किया और 400 से अधिक ऐसी दुकानों को सील किया, जहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था और वहां ग्राहकों को खुले में थूकते हुए पाया गया।

शहर में पान की लगभग 20,000 दुकानें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\