देश की खबरें | भारत में 300 से अधिक उड़ानें रद्द; 25 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 300 से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और श्रीनगर समेत कम से कम 25 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

नयी दिल्ली/मुंबई, सात मई भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 300 से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और श्रीनगर समेत कम से कम 25 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एअर और कुछ विदेशी एयरलाइन ने विभिन्न हवाई अड्डों के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं।

सूत्रों ने बताया कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 25 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।

यहां एक सूत्र के अनुसार, एयरलाइन द्वारा विभिन्न हवाई अड्डों से आने-जाने वाली 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

इंडिगो ने कहा कि उसने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 10 मई की सुबह तक अमृतसर और श्रीनगर सहित विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों से 165 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं।

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया समूह - एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस - की लगभग 140 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट हवाई अड्डों के बंद होने की विमानन अधिकारियों की अधिसूचना के बाद इन स्टेशन से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें 10 मई को भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 29 मिनट तक रद्द की जा रही हैं।’’

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों पर सरकारी अधिसूचना के कारण, कई हवाई अड्डों (अमृतसर, बीकानेर, चंडीगढ़, धर्मशाला, ग्वालियर, जम्मू, जोधपुर, किशनगढ़, लेह, राजकोट और श्रीनगर) से 165 से अधिक इंडिगो उड़ानें 10 मई 2025 को सुबह पांच बजकर 29 मिनट तक रद्द कर दी गई हैं।’’

इंडिगो प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानों का परिचालन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\