देश की खबरें | पुणे से दो करोड़ से अधिक का नशीला पदार्थ बरामद, चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो करोड़ दस लाख रुपये का गांजा एवं चरस जब्त किया गया है तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
पुणे, 25 जून महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो करोड़ दस लाख रुपये का गांजा एवं चरस जब्त किया गया है तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश से आ रहे दो ट्रकों को बुधवार को रोका गया और उनमें से एक करोड़ चार लाख रुपये मूल्य का 868 किलोग्राम गांजा, 75 लाख रुपये मूल्य का चरस और कुछ अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना थी कि ट्रकों में नशीले पदार्थ लाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.
अधिकारी ने बताया कि वाहन पुणे जिले में प्रवेश करने के बाद रोके गए और उनकी तलाशी ली गयी ।
उन्होंने बताया कि उनमें से कुल दो करोड़ दस लाख रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)