देश की खबरें | दिल्ली में नववर्ष जश्न के दौरान 18 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि नववर्ष के जश्न के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में जिला और यातायात इकाइयों के 18,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि नववर्ष के जश्न के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में जिला और यातायात इकाइयों के 18,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

कनॉट प्लेस में शनिवार रात आठ बजे से यातायात पाबंदी लागू रहेगी।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, “नए साल के जश्न को देखते हुए शनिवार को शहर में स्थानीय पुलिस के 16,500 से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस बार भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकवाद रोधी उपाय किए जाएंगे, जहां स्थानीय पुलिस ने विशेष प्रकोष्ठ के साथ समन्वय से व्यवस्था की है।

पाठक ने कहा, “महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा और 2,500 से अधिक महिला कर्मियों को शहर में तैनात किया जाएगा।”

अधिकारी ने कहा कि जांच के लिए 1,600 से अधिक पिकेट, 1,200 से अधिक मोबाइल गश्ती वाहन और 2,074 मोटरसाइकिल तैनात की जाएंगी।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस.एस. यादव ने कहा, “यातायात पुलिस के लगभग 1,850 कर्मियों को स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के साथ संयुक्त जांच के लिए तैनात किया जाएगा, जिसके लिए बिंदुओं की पहचान की गई है। हमने शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर लगभग 125 बिंदुओं की पहचान की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कनॉट प्लेस में शनिवार रात 8 बजे के बाद वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी और केवल अधिकृत वाहनों को ही वहां जाने की अनुमति दी जाएगी। विभिन्न मोबाइल टीम को भी तैनात किया जाएगा जो शराब पीकर गाड़ी चलाने, नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने और कारों के शीशे पर ब्लैक फिल्म आदि लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी