विदेश की खबरें | फ्रांसीसी पत्रिका में सांसद को दास के तौर पर दर्शाने पर नाराजगी, पत्रिका ने माफी मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. धुर वामपंथी पार्टी ‘डेफियंट फ्रांस’ की सांसद डेनियल ओबोनो ने व्यंग्यात्मक शैली में ट्वीट किया, ‘‘आप अश्वेत फ्रांसीसी सांसद को दास की तरह दर्शाते हुए अब भी लिख सकते हैं।’’
धुर वामपंथी पार्टी ‘डेफियंट फ्रांस’ की सांसद डेनियल ओबोनो ने व्यंग्यात्मक शैली में ट्वीट किया, ‘‘आप अश्वेत फ्रांसीसी सांसद को दास की तरह दर्शाते हुए अब भी लिख सकते हैं।’’
दक्षिणपंथी पाठकों के बीच लोकप्रिय पत्रिका ‘वेलर्स एक्चुअल्स’ ने अपने इस प्रकाशन के लिए माफी मांग ली है।
यह भी पढ़े | जोहानिसबर्ग: दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक का निधन.
पत्रिका के डिप्टी एडिटर टेगडुअल डेनिस ने बीएफएम टेलीविजन से शनिवार को कहा कि यह चित्र ओबोनो को आहत करने के लिए नहीं बनाया गया और यह लोगों का ध्यान आकर्षित करने की चाल भी नहीं है।
लेकिन उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात का दुख है कि हम पर हमेशा नस्लवाद का आरोप लगता है। दरअसल राजनीतिक रूप से हम गलत हैं।’’
यह भी पढ़े | UN सुरक्षा परिषद ने अमेरिका की मांग के अनुरूप लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी.
रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने ट्वीट किया, ‘‘इस घृणित प्रकाशन की साफ शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई हमेशा हमारे मतभेदों को उजागर करेगी।’’
फ्रांस सरकार में एकमात्र अश्वेत सदस्य एलिजाबेथ मोरिनो ने ट्वीट किया, ‘‘मैं डेनियल ओबोनो के विचारों से सहमति नहीं रखती लेकिन आज मैं उन्हें अपना पूरा समर्थन देती हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)