देश की खबरें | लापता बेटी को ढूंढने के लिये महिला से डीजल भरवाने के लिये पैसे मांगने वाले चौकी प्रभारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर प्रीतेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी ।

पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर प्रीतेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी ।

उन्होंने बताया कि छावनी क्षेत्र के सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुये उनसे कहा गया कि मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट उनके समक्ष एक निर्धारित समय सीमा में पूरा कर प्रस्तुत करें। रिपोर्ट आ जाने के बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जायेंगी ।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि सोमवार को एक महिला ने उनसे शिकायत में दावा किया कि एक माह पूर्व उसके एक रिश्तेदार द्वारा कथित रूप से उसकी 15 साल की बेटी का अपहरण कर लिया गया था। चौकी प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि वह पुलिस की गाड़ी में डीजल भरवा दें तो उसकी बेटी को ढूंढेंगे ।

महिला का आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों से 10 से 15 हजार रूपये उधार मांग कर पुलिस को डीजल के लिये पैसे दिये ।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिये और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये गये ।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सब इंस्पेक्टर राजपाल यादव को पुलिस चौकी से हटा कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया और मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया ।

पुलिस अधीक्षक नगर शिवा जी ने बताया कि दिव्यांग महिला की 15 साल की बेटी को उसके किसी नजदीकी रिश्तेदार ने एक माह पहले अपहरण कर लिया था। महिला ने इस संबंध में चकेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सनिगंवा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के पास बेटी को ढूंढने के लिये गुहार लगा रही थी ।

महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों को हजारों रूपये डीजल के लिये देने के बाद वह बेटी को ढूंढने के लिये तैयार हुये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी