जरुरी जानकारी | पेट्रोलियम क्षेत्र में दो योजनाओं के लिए 5,100 करोड़ रुपये से अधिक का परिव्यय : मंत्री रामेश्वर तेली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पिछले पांच वर्षों में,पेट्रोलियम क्षेत्र की दो केंद्रीय योजनाओं के लिए 5,143 करोड़ रुपये का आवंटन किया। इसमें पूर्वोत्तर भारत की गैस ग्रिड परियोजना भी शामिल है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में,पेट्रोलियम क्षेत्र की दो केंद्रीय योजनाओं के लिए 5,143 करोड़ रुपये का आवंटन किया। इसमें पूर्वोत्तर भारत की गैस ग्रिड परियोजना भी शामिल है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्यसभा में भाजपा के अनिल बलूनी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, तेली ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से संबंधित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं का विवरण दिया।

इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड के लिए 4,278 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पूर्वोत्तर में गैस ग्रिड का निर्माण कर रही है।

प्रधानमंत्री जीवन योजना के लिए और 865 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 के दौरान पेट्रोल में 10 प्रतिशत से अधिक एथनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू