खेल की खबरें | ओसाका मियामी ओपन के फाइनल में, मेदवेदेव हारकर नंबर एक बनने से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां गैरवरीयता प्राप्त ओसाका ने सेमीफाइनल में 22वीं वरीय बेलिंडा बेनसिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। वह आस्ट्रेलियाई ओपन 2021 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां गैरवरीयता प्राप्त ओसाका ने सेमीफाइनल में 22वीं वरीय बेलिंडा बेनसिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। वह आस्ट्रेलियाई ओपन 2021 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

ओसाका फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक से भिड़ेगी जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीय जेसिका पेगुला को 6-2, 7-5 से पराजित किया। स्वियातेक अगले सप्ताह जारी होने वाली रैंकिंग में संन्यास ले चुकी ऐश बार्टी की जगह शीर्ष पर काबिज हो जाएगी।

इस बीच मेदवेदेव दूसरी रैंकिंग के खिलाड़ी के तौर पर टूर्नामेंट में उतरे थे और ह्यूबर्ट हरकाज ने सुनिश्चित किया कि वह इसी नंबर पर बने रहेंगे। हरकाज ने पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मेदवेदेव को 7-6 (7), 6-3 से हराया। मेदवेदेव इस बीच मांसपेशियों में ऐंठन से परेशान रहे।

मेदवेदेव अगर इस मैच में जीत दर्ज कर लेते तो फिर नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर एक पर पहुंच जाते। यह रूसी खिलाड़ी हालांकि अब नंबर दो पर ही बना रहेगा।

पोलैंड के हरकाज सेमीफाइनल में स्पेन के 14वें वरीय कार्लोस अल्काराज से भिड़ेंगे। अल्काराज ने गुरुवार रात को पुरुष क्वार्टर फ़ाइनल के आखिरी मैच में सर्बिया के गैरवरीय मिओमिर केकमानोविच को 6-7 (5) 6-3 7-6 (5) से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू