देश की खबरें | दिल्ली सरकार और एमसीडी के विद्यालयों में पीटीएम का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली सरकार और नगर निगम (एमसीडी) के सभी विद्यालयों में रविवार को पहली बार संयुक्त अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे अब नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों को बदलने के लिए काम करेंगे।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली सरकार और नगर निगम (एमसीडी) के सभी विद्यालयों में रविवार को पहली बार संयुक्त अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे अब नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों को बदलने के लिए काम करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, बैठक दिल्ली के 1,000 से अधिक सरकारी विद्यालयों और 1,500 से अधिक एमसीडी विद्यालयों में आयोजित की गई।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “दिल्ली में आज एमसीडी और दिल्ली सरकार के विद्यालयों में एक साथ मेगा पीटीएम हो रही है। जिस तरह दिल्ली सरकार के विद्यालयों को सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर बदला है, ऐसे ही अब एमसीडी के विद्यालयों को भी मिलकर बदलेंगे।”

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि 2015 में जब केजरीवाल सरकार बनी थी, तब दिल्ली सरकार के विद्यालयों की स्थिति एमसीडी के विद्यालयों जैसी थी। आतिशी ने कुछ विद्यालयों का दौरा भी किया।

उन्होंने कहा कि वहां न साफ-सफाई थी, न पानी पीने की सुविधा और बेंच-डेस्क टूटे हुए थे। लेकिन वर्षों की मेहनत और लगन के बाद दिल्ली की पुरानी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

अभिभावकों से बातचीत करते हुए उन्होंने सुबह-सुबह आने वाले अभिभावकों की संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इससे पता चलता है कि माता-पिता उत्सुकता से अपने बच्चों की शिक्षा में भाग लेना चाहते हैं और दिल्ली सरकार के विद्यालयों के बाद अब यह अवसर एमसीडी के विद्यालयों में भी माता-पिता को प्रदान किया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड