जरुरी जानकारी | आयुध कारखाना बोर्ड 75 प्रतिशत सामान छोटे और मझौले उद्योगों से खरीदता है: बोर्ड के चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी) के चेयरमैन सी एस विश्वकर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह करीब 4,000 विक्रेताओं से अपनी जरूरतों का सामान खरीदता है जिनमें 75 प्रतिशत विक्रेता छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योग हैं।

कोलकाता, 11 दिसंबर आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी) के चेयरमैन सी एस विश्वकर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह करीब 4,000 विक्रेताओं से अपनी जरूरतों का सामान खरीदता है जिनमें 75 प्रतिशत विक्रेता छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योग हैं।

विश्कर्मा ने कहा कि कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देते हुये वह छोटे और मझौले उद्यमों (एमएसएमई) विक्रेताओं को माल मिलने के 60 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने इसके लिये किसी तरह की गारंटी शर्त की भी जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

भारत चैंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ओएफबी के चेयरमैन ने कहा, ‘‘आयुध कारखाने हर साल 4,000 से लेकर 5,000 करोड़ रुपये का सामान विभिन्न विक्रेताओं से खरीदते हैं।’’ यह कार्यक्रम ‘ओएफबी और भारतीय उद्योगों के लिये अवसर’ विषय पर आयोजित किया गया था।

विश्वकर्मा ने कहा कि देशभर में फैली 41 आयुध निर्माणी कारखानों को विभिन्न प्रकार का सामान आपूर्ति करने में 4,000 के करीब विक्रेता लगे हुये हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

उन्होंने यह भी कहा कि आयुध कारखाने अपनी परीक्षण सुविधाओं को निजी कंपनियों को भी उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिये एक ई- खरीद सुविधा शुरू की गई है।

विश्वकर्मा आयुध कारखाना बोर्ड के चेयरमैन होने के साथ ही आयुध कारखानों के महानिदेशक भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू