देश की खबरें | अवैध खनन की जांच के लिए फगवाड़ा में सरकारी शिक्षकों को तैनात करने का आदेश वापस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फगवाड़ा में अधिकारियों ने शिक्षकों तथा विपक्षी अकाली दल की आलोचनाओं के बाद सरकारी स्कूल शिक्षकों को अवैध खनन पर नजर रखने के काम पर लगाने के अपने आदेश को शनिवार को वापस ले लिया।
चंडीगढ़, 20 जून पंजाब के फगवाड़ा में अधिकारियों ने शिक्षकों तथा विपक्षी अकाली दल की आलोचनाओं के बाद सरकारी स्कूल शिक्षकों को अवैध खनन पर नजर रखने के काम पर लगाने के अपने आदेश को शनिवार को वापस ले लिया।
शिक्षक संघ के अनुसार 20 से ज्यादा सरकारी शिक्षकों को रात में रेत भरकर ले जाने वाले ट्रकों और ट्रॉलियों पर नजर रखने को कहा गया था।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इससे एक महीने पहले गुरदासपुर प्रशासन ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को शराब की आपूर्ति पर नजर रखने के काम पर लगाया था। वह आदेश भी शिक्षकों के कड़े विरोध के बाद वापस ले लिया गया था।
फगवाड़ा के एसडीएम के आदेश के अनुसार रेत भरकर ले जाने वाले ट्रकों और ट्रॉलियों की जांच के लिए शिक्षकों के एक दल को लगाया गया है ताकि फगवाड़ा में अनेक प्रवेश बिंदुओं से आने वाले ट्रकों से अवैध खनन रोका जा सके।
यह भी पढ़े | Glenmark's FabiFlu: डीजीसीआई की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के इलाज की दवा मार्केट में उतारी.
आदेश के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी रात नौ बजे से देर रात एक बजे तक रहेगी।
पुलिस अधिकारियों के साथ शिक्षकों को हर दिन वाहनों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भी भेजने को कहा गया था।
हालांकि शिक्षक संघ और शिरोमणि अकाली दल के विरोध के बाद आदेश शनिवार को निरस्त कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)