विदेश की खबरें | रूस में विपक्ष के नेता नवलनी के बीमार होने के कारणों का पता लगाने के लिये जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नवलनी को संदिग्ध रूप से जहर दिए जाने के बाद वह पिछले सप्ताह कोमा में चले गए थे।

नवलनी को संदिग्ध रूप से जहर दिए जाने के बाद वह पिछले सप्ताह कोमा में चले गए थे।

रूस के गृह मंत्रालय की साइबेरियाई शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक वक्तव्य के अनुसार साइबेरिया में जांचकर्ता घटना से संबंधित सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और फॉरेंसिक अध्ययन के माध्यम से सुराग ढूंढने में लगे हैं।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

नवलनी, विपक्ष के नेता हैं और राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक हैं।

पिछले बृहस्पतिवार को विमान द्वारा साइबेरिया से मास्को वापस आते समय वह बीमार पड़ गए थे और उन्हें ओम्स्क शहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

सप्ताहांत में उन्हें बर्लिन के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जहां डॉक्टरों को उनके शरीर में ऐसे रसायन मिले जिनसे जहर दिए जाने का शक पैदा हुआ।

नवलनी के समर्थकों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर जहर दिया गया।

उन्होंने इसके पीछे रूस के सत्ता प्रतिष्ठान क्रेमलिन का हाथ होने का आरोप लगाया है।

रूसी अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है।

नवलनी के समर्थकों ने पिछले सप्ताह रूस की जांच समिति से आग्रह किया था कि एक लोकप्रिय नेता की हत्या के प्रयास की घटना की आपराधिक दृष्टिकोण से छानबीन की जाए लेकिन अधिकारियों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई थी।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ समेत कई पश्चिमी और यूरोपीय देशों के नेताओं द्वारा नवलनी मामले की तहकीकात की मांग किए जाने के बाद जांच की घोषणा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\