देश की खबरें | ओडिशा में मूसलाधार बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारिश से प्रभावित ओडिशा को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है।

भुवनेश्वर, 12 अगस्त बारिश से प्रभावित ओडिशा को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

इसने रविवार को कालाहांडी, बोलांगीर, नुआपाड़ा और नवरंगपुर में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के अलावा राज्य भर में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी संचरण देखने को मिल सकता है।

मौसम केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, 24 घंटे के बाद इसके और अधिक सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सुंदरगढ़, देवगढ़, संबलपुर और केंद्रपाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

इसके मुताबिक, ओडिशा पहले से ही भारी बारिश संबंधी दिक्कतों से जूझ रहा है। इसके चलते कई जिलों के गांवों और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, नदियों के उफान पर आने से इन पर बने कई पुल ढह गए और भूस्खलन से सड़क संपर्क बाधित हो गया।

तेज बारिश के कारण क्योंझर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी