देश की खबरें | विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले शुक्रवार को कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी।

पटना, 23 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले शुक्रवार को कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है।

राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस की भारत तोड़ो वाली विचारधारा है। इसलिए हम बिहार आए हैं। कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।’’

उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मदद के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद किया।

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत को तोड़ने, हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है। आप जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं खत्म किया जा सकता। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।’’

कांग्रेस नेता ने विपक्षी नेताओं की बैठक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘देश की विपक्षी पार्टियां यहां आई हैं। एकसाथ मिलकर हम भाजपा को हराने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में भाजपा के नेताओं ने लंबे लंबे भाषण दिए, लेकिन नतीजा क्या हुआ, आपने देख लिया। कांग्रेस जैसे ही एकसाथ खड़ी हुई, भाजपा गायब हो गई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भाजपा कहीं नहीं दिखेगी, कांग्रेस जीतेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू