देश की खबरें | विपक्षी दल नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच भय पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं: जितेंद्र सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर नये कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों के बीच ‘झूठा भय पैदा करने के लिए काल्पनिक मुद्दे’ उठाने और उन्हें ‘गुमराह करने’ की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर नये कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों के बीच ‘झूठा भय पैदा करने के लिए काल्पनिक मुद्दे’ उठाने और उन्हें ‘गुमराह करने’ की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम किसान संतुष्ट हैं, लेकिन राजनीति से प्रेरित निहित स्वार्थी तत्व मुद्दा खड़ा करने और किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि उन्हें खेती की जानकारी नहीं है या फिर उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया.
कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा, ‘‘ ऐसे में भारत के कृषक समुदाय और मौटे तौर पर आम लोगों के हित में है कि समान सोच वाले सभी लोग सामने आयें और स्वार्थी तत्वों द्वारा चलाये गये दुष्प्रचार एवं दुभार्वनापूर्ण अभियान का दुष्चक्र तोड़ें।’’
उन्होंने जम्मू कश्मीर में अपने निर्वाचनक्षेत्र उधमपुर से नरेंद्र मोदी सराकर द्वारा लाये गये कृषि कानूनों के समर्थन में और कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार के खिलाफ अभियान का आरंभ किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं, कठुआ एवं उधमपुर जिलों के गांवों के सरपंचों एवं प्रखंड विकास परिषद के अध्यक्ष को संबोधित किया।
उन्होने कहा कि नये कृषि कानूनों में लाये गये अनुबंध करार फसलों के लिए होंगे न कि जमीन के लिए ।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)