देश की खबरें | किसानों में भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं विपक्षी दल : राधा मोहन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनें में लगे हैं लेकिन देश का किसान इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 14 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनें में लगे हैं लेकिन देश का किसान इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह बस्‍ती और अयोध्‍या में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्‍मेलनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा जैसे दलों ने सत्ता में रहते हुए कभी भी किसानों की सुधि नहीं ली और आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के हितों में फैसले लिए जा रहे तो अपने वोट बैंक की राजनीति के चलते किसान हित में लिए गए फ़ैसलों को भी गलत साबित करने के लिए झूठ व भ्रम का सहारा लेकर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 386 नए केस मिले, पीड़ितों के संख्या बढ़कर 49,761 हुई: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्‍होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून किसान के हित में हैं। नए कानून जहां एक तरफ देश के अन्नदाताओं की समृद्धि के नए रास्ते खोल रहे हैं वहीं उन्हें अपनी आय दोगुनी करने के लिए नए अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।’’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि यह दशकों से किसानों को बिचैलियों, मंडियों व दलालों की गिरफ़्त में रखने वाली कांग्रेस की किसान विरोधी सोच की भी याद दिलाता है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक और सराहनीय कदम, कोरोना संकटकाल में 10 लाख से ज्यादा दिव्यांगों को दिए एक-एक हजार रुपये.

पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए फैसले ले रही हैं।

सोमवार को बरेली में मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले छह वर्षों में किसानों के कल्याण और उनके हितों को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्‍होंने कहा कि नए कृषि कानून से किसानों को नए बाजार, नए विकल्प और ज्यादा अवसर प्रदान करने वाले हैं लेकिन कांग्रेस, सपा-बसपा सहित अन्य विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर उन्हें बर्गला रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 दिसम्बर को बरेली में किसान सम्मेलन को संबोधित करेगें। उनके अलावा पार्टी के विभिन्न नेता अलग-अलग जगहों पर किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट