देश की खबरें | विपक्ष ने टीएमसी की युवा शाखा पर ललित झा के साथ संबंध का आरोप लगाया, सत्तारूढ़ दल का इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदू अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि संसद सुरक्षा सेंधमारी मामले के कथित सरगना ललित झा का संबंध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा से है।

कोलकाता, 16 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदू अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि संसद सुरक्षा सेंधमारी मामले के कथित सरगना ललित झा का संबंध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा से है।

हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अधिकारी ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''ललित झा तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा का पदाधिकारी है।''

अधिकारी ने दावा किया कि झा की विभिन्न टीएमसी नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें विधायक, पार्षद और राज्य के कई टीएमसी युवा नेता भी शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ''झा तृणमूल कांग्रेस युवा शाखा का एक जाना पहचाना चेहरा है।''

मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला झा और उसका परिवार कई दशकों से कोलकाता में रह रहा है।

अधिकारी के आरोपों को खारिज करते हुये टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने 'पीटीआई-' को बताया कि झा कभी भी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल के साथ जुड़ा हुआ नहीं रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\