सामुदायिक रेडियो पर विज्ञापन की समय-सीमा 12 मिनट करने पर विचार: जावड़ेकर

वह सामुदायिक रेडियो स्टेशेनों के श्रोताओं को एक साथ संबोधित कर रहे थे। उनका संबोधन शाम सात बजे और सात बजकर 30 मिनट पर प्रसारित हुआ।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय सामुदायिक रेडियो को टीवी चैनलों के बराबर लाने के उद्देश्य से मौजूदा सात मिनट की विज्ञापन समय-सीमा को बढ़ाकर 12 मिनट करने पर विचार कर रहा है।

वह सामुदायिक रेडियो स्टेशेनों के श्रोताओं को एक साथ संबोधित कर रहे थे। उनका संबोधन शाम सात बजे और सात बजकर 30 मिनट पर प्रसारित हुआ।

रेडियो स्टेशनों को ‘बदलाव का दूत’ बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये स्टेशन रोजाना लाखों लोगों तक पहुंचते हैं और मंत्रालय इस तरह के स्टेशनों को बढ़ाने की योजना के साथ जल्द ही आएगा। अभी देश भर में 290 सामुदायिक रेडियो चल रहे हैं।

संबोधन के दौरान जावड़ेकर ने इन चैनलों की मुख्य मांग के बारे में भी बात की। जावड़ेकर ने आश्वस्त किया कि वह सामुदायिक रेडियो पर भी समाचारों को उसी तरह से प्रसारित करने पर विचार करेंगे जैसा कि एफ एम चैनलों के लिए किया गया।

उन्होंने इफर्जी खबरों के खतरे के खिलाफ सामुदायिक रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करते हुए कहा कि इन खबरों की पुष्टि स्थानीय सूत्रों द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने स्टेशनों को इसके लिए ऑल इंडिया रेडियो के साथ चीजें साझा करने को आमंत्रित किया ताकि सच सामने आ सके। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पीआईबी के तहत फैक्ट चेक सेल (तथ्य जांच प्रकोष्ठ) तैयार किया है।

सामुदायिक रेडियो स्टेशनों पर प्रति घंटे सात मिनट विज्ञापन की अनुमति है, वहीं टीवी चैनलों के लिए यह समय-सीमा 12 मिनट है।

मंत्री ने कहा कि वह इतना ही समय सभी रेडियो स्टेशनों को देने पर विचार कर रहे हैं ताकि इन्हें कोष खोजने की जरूरत न पड़े और स्थानीय विज्ञापनदाता सामुदायिक रेडियो पर निर्भर हो सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें