देश की खबरें | भारत और नेपाल को जोड़ने वाली रेल लाइन के कुर्था-बिजलपुरा खंड पर परिचालन शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और नेपाल को जोड़ने वाली जयनगर-बिजलपुरा-बरदीबास रेल लाइन के एक खंड का परिचालन रविवार को शुरू हो गया। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काठमांडू, 16 जुलाई भारत और नेपाल को जोड़ने वाली जयनगर-बिजलपुरा-बरदीबास रेल लाइन के एक खंड का परिचालन रविवार को शुरू हो गया। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नेपाल के भौतिक बुनियादी ढांचे एवं परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला ने बिजलपुरा में सीमा पार रेल लाइन के कुर्था-बिजलपुरा खंड पर परिचालन की शुरुआत की।

इस अवसर पर भारतीय दूतावास के उप प्रमुख प्रसन्ना श्रीवास्तव, मधेश प्रदेश के स्थानीय नेता और सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर ज्वाला ने कहा, “यह रेल कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संबंधों को जबरदस्त बढ़ावा देगी और नेपाल में व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ाएगी।”

कुर्था-बिजलपुरा लाइन की कुल लंबाई 17.3 किलोमीटर है और इस खंड पर पांच स्टेशन कुर्था, पिपरादी, लोहारपट्टी, सिंग्याही और बिजलपुरा हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह भारत की 783.83 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता के तहत बनाई जा रही 68.7 किलोमीटर लंबी जयनगर-बिजलपुरा-बरदीबास सीमा पार रेल लाइन परियोजना का दूसरा चरण है।

जयनगर से कुर्था तक पहले चरण का उद्घाटन पिछले साल अप्रैल में किया गया था और तब से यह चालू है। बिजलपुरा को बर्दीबास से जोड़ने वाले तीसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।

पिछले महीने प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड' की भारत यात्रा के दौरान कुर्था-बिजलपुरा रेल खंड नेपाल सरकार को सौंप दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\