देश की खबरें | ‘ऑपरेशन ओलिव’ में तटरक्षक बल का विमान भी शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के समुद्री तट पर हर साल प्रजनन करने वाले दुर्लभ ‘ओलिव रिडले’ कछुओं की सुरक्षा सुश्चित करने के लिए तटरक्षक बल ने अपना एक विमान भी लगाया है जिसकी मदद से इलाके में गश्त की जा रही है।
केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 13 दिसंबर ओडिशा के समुद्री तट पर हर साल प्रजनन करने वाले दुर्लभ ‘ओलिव रिडले’ कछुओं की सुरक्षा सुश्चित करने के लिए तटरक्षक बल ने अपना एक विमान भी लगाया है जिसकी मदद से इलाके में गश्त की जा रही है।
तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य वन विभाग के संयुक्त समन्वय से कछुओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है और जहां पर बड़ी संख्या में कछुए आए हैं, वहां पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़े | Dr Kafeel Khan की बढ़ी मुश्किलें, यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती.
उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल ने इन समुद्री जीवों के संरक्षण के लिए बेहद सतर्क योजना बनाई है जिसके तहत विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रहे इन जीवों को बचाने के लिए तटरक्षक 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल का विमान गहिरमाथा समुद्री जीव अभयारण्य, धर्मा, देवी और रुशीकुल्या नदी के मुहाने पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने की घटना को रोकने के लिए निगरानी कर रहा है।
यह भी पढ़े | Corona Cases Update in India: भारत में दर्ज हुए COVID-19 के 30,254 नए मामले, कुल आंकड़े 98.5 लाख.
अधिकारी ने बताया कि इस बीच, तटरक्षक बल ने मछुआरों के लिए संवाद का सत्र आयोजित किया है ताकि उन्हें ओलिव रिडले कछुओं के प्रजनन के दौरान मछली पकड़ने पर कानूनी रोक के बारे में बताया जा सके।
गौरतलब है कि एक नवंबर से गरिमाथा समुद्री जीव अभयराण्य के 20 किलोमीटर की परिधि में और ओडिशा की नदियों के मुहानों पर मछली पकड़ने पर रोक है और अबतक इस नियम का उल्लंघन करने पर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम-1970 और उड़ीसा समुद्री मत्स्यन नियमन अधिनियम1982 के तहत 70 से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी आठ नौकाओं को जब्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)