देश की खबरें | गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के सैलानियों की तलाश के लिए अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बोरिवली क्षेत्र के तीन युवा सैलानियों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को भी मानसून के कारण उफनाई गंगा नदी में अभियान जारी रहा ।

देहरादून, पांच अगस्त मुंबई के बोरिवली क्षेत्र के तीन युवा सैलानियों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को भी मानसून के कारण उफनाई गंगा नदी में अभियान जारी रहा ।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की कडी मशक्कत के बाद भी बुधवार को गंगा नदी में बहीं दो युवतियों और एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है ।

टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मानसून के कारण गंगा नदी का बहाव बहुत तेज होने के कारण सैलानियों की तलाश में बहुत मुश्किल आ रही है ।

उन्होंने बताया कि नदी के किनारे—किनारे राफ्ट की मदद से सैलानियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है और उनके मिलने तक तलाशी अभियान जारी रखा जाएगा ।

भंडारी ने बताया कि बहे सैलानियों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं । सभी सैलानियों की उम्र 21—22 वर्ष है ।

ऋषिकेश के निकट टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरा तीन युवकों और दो युवतियों का एक दल गंगा नदी में नहाने गया था और उसी दौरान यह हादसा हुआ ।

नहाने के दौरान एक युवती बहने लगी जिसे बचाने के लिए एक युवती और एक युवक आगे बढे लेकिन गंगा के तेज बहाव में तीनों ही बह गए ।

दल के बाकी सदस्यों ने होटल मालिक को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की । नदी में बहे लोगों के नाम मेलराय डांटे, मधुश्री खुरसांगे और अपूर्वा केलकर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू