जरुरी जानकारी | दिसंबर तिमाही में भारतीय कंपनियों का परिचालन मार्जिन 2.7 प्रतिशत गिरने के आसारः रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त की दिसंबर तिमाही में जिंसों के दाम घटने और राजस्व वृद्धि नरम पड़ने से भारतीय कंपनियों का परिचालन मार्जिन 2.7 प्रतिशत गिरकर 18-19 प्रतिशत के करीब रह सकता है। विश्लेषक फर्म क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।
मुंबई, 17 जनवरी चालू वित्त की दिसंबर तिमाही में जिंसों के दाम घटने और राजस्व वृद्धि नरम पड़ने से भारतीय कंपनियों का परिचालन मार्जिन 2.7 प्रतिशत गिरकर 18-19 प्रतिशत के करीब रह सकता है। विश्लेषक फर्म क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।
क्रिसिल ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि जिंसों के दाम घटने और कमजोर वैश्विक मांग से राजस्व सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 10.9 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं के विवेकाधीन खर्च बढ़ने के साथ उत्पादों के बढ़े हुए दाम भी भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले की तुलना में अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही में कंपनियों का परिचालन मार्जिन 2.7 प्रतिशत तक गिरकर 18-19 प्रतिशत रहने की संभावना है। यह लगातार पांचवी तिमाही होगी जिसमें सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की जाएगी।
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनियों का परिचालन मार्जिन 17.2 रहा था। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 23.7 प्रतिशत रहने के बाद से ही परिचालन मार्जिन में लगातार गिरावट आ रही है।
हालांकि तिमाही आधार पर दिसंबर तिमाही में मार्जिन का छह तिमाहियों में पहली बार बढ़ना लगभग तय लग रहा है।
इस विश्लेषण में 300 से अधिक कंपनियों को शामिल किया गया है लेकिन उनमें वित्तीय सेवा और तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियां शामिल नहीं हैं।
चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में कंपनियों का राजस्व एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 24 प्रतिशत बढ़ा है लेकिन उनके मार्जिन में चार प्रतिशत तक की गिरावट आई है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)