जरुरी जानकारी | ओपेक और सहयोगी देश तेल उत्पादन में मामूली वृद्धि बनाये रखेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के इसे नये स्वरूप के सामने आने से वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर अनिश्चतता की स्थिति बनी है।

कोविड-19 के इसे नये स्वरूप के सामने आने से वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर अनिश्चतता की स्थिति बनी है।

सऊदी अरब की अगुवाई में ओपेक देशों के प्रतिनिधियों और रूस की अगुवाई में उनके सहयोगी देशों ने बृहस्पतिवार को तेल उत्पादन में पहले की तरह हल्की मासिक वृद्धि जारी रखने के पक्ष में मतदान किया।

ईंधन के दाम में तेजी को देखते हुए अमेरिका और अन्य प्रमुख तेल उत्पादक देश चाहते थे कि ओपेक और उसके सहयोगी देश तेल उत्पादन बढ़ाएं।

कुछ विश्लेषकों ने अनुमान जताया था कि ओपेक और उसके सहयोगी देश तेल उत्पादन की रणनीति को लेकर सतर्क रुख अपना सकते हैं। वे कोई भी निर्णय करने से पहले कोरोनावायरस के नये स्वरूप के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से और स्पष्टता चाहेंगे।

रिस्टैड एनर्जी के वरिष्ठ तेल बाजार विश्लेषक लुईस डिक्सन ने कहा कि ओपेक और उसके सहयोगी देश अपनी उत्पादन रणनीति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले मौजूदा टीकों की असरकारिता का पता लगाने को लेकर और आंकड़ों की प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा जबकि एक हफ्ते पहले यह 79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

एपी

सऊदी अरब के नेतृत्व में ओपेक देशों के अधिकारियों और रूस के नेतृत्व में उनके सहयोगियों ने तेल रिलीज में स्थिर, मामूली मासिक वृद्धि के प्री-ओमाइक्रोन पैटर्न के साथ रहने के लिए गुरुवार को मतदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट