जरुरी जानकारी | ओपेक, सहयोगी देश अगले महीने धीमी गति से बढ़ाएंगे तेल उत्पादन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओपेक और उसके सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) ने कहा कि वे अगले महीने 1,00,000 बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाएंगे जबकि जुलाई और अगस्त में यह 6,48,000 बैरल प्रतिदिन था।

ओपेक और उसके सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) ने कहा कि वे अगले महीने 1,00,000 बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाएंगे जबकि जुलाई और अगस्त में यह 6,48,000 बैरल प्रतिदिन था।

समूह ने बैठक में बढ़ती महंगाई और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मांग पर पड़ने वाले प्रभाव पर गौर किया।

सऊदी अरब की अगुवाई में ओपेक और रूस की अगुवाई वाले उसके सहयोगी देशों ने महामारी के दौरान मांग कम होने के कारण तेल के उत्पादन में कटौती की थी। कटौती की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही है।

अर्थव्यवस्थाओं में पुनरुद्धार के साथ ओपेक और सहयोगी देश तेल एवं गैस का उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ाते रहे हैं।

ओपेक के प्रमुख मोहम्मद सानुसी बरकिंडो का पिछले महीने निधन के बाद समूह की यह पहली आधिकारिक मासिक बैठक थी।

कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के हैशम अल-गेज ने इस सप्ताह ओपेक के महासचिव का पदभार संभाला।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\