जरुरी जानकारी | ओपेक, सहयोगी देशों ने कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती का निर्णय किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस निर्णय के तहत तेल उत्पादक देश अक्टूबर महीने के लिये 1,00,000 बैरल प्रतिदिन की कटौती करेंगे।
इस निर्णय के तहत तेल उत्पादक देश अक्टूबर महीने के लिये 1,00,000 बैरल प्रतिदिन की कटौती करेंगे।
इससे पहले, पिछले महीने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि ओपेक और सहयोगी देश तेल उत्पादन में कभी भी कटौती कर सकते हैं।
अक्टूबर महीने के लिये कटौती ओपेक और सहयोगी देशों के 4.38 करोड़ बैरल प्रतिदिन का एक छोटा सा हिस्सा है।
इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिकी कच्चा तेल 3.3 प्रतिशत उछलकर 89.79 डॉलर प्रति बैरल जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 3.7 प्रतिशत बढ़कर 96.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
कोलंबिया विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति विशेषज्ञ जेसन बोर्डोफ ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘प्रतिदिन तेल की मात्रा में कटौती काफी कम हो सकती है लेकिन आज की कटौती से संदेश स्पष्ट है। ओपेक और उसके सहयोगी देशों को लगता है कि कच्चे तेल के दाम काफी नीचे आ गये हैं।’’
ओपेक ने यह भी कहा है कि वह बाजार की जरूरत के अनुसार उत्पादन को समायोजित करने के लिये पांच अक्टूबर को होने वाली बैठक का आयोजन पहले कर सकता है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)