हरियाणा में कोविड-19 का केवल एक नया मामला, कुल संख्या 251
राज्य स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, कुल मामलों में से 24 विदेशी नागरिक हैं।
चंडीगढ़, 20 अप्रैल हरियाणा में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 251 हो गई।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, कुल मामलों में से 24 विदेशी नागरिक हैं।
वहीं सोमवार को इकलौता मामला पंचकुला जिले में सामने आया, जिसके साथ ही जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब 108 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 141 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं यहां दो लोगों की इससे जान जा चुकी है।
यहां सबसे अधिक 57 मामले नूंह में, फिर फरीदाबाद में 42, गुरुग्राम में 36 और पलवल में 34 मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
ताइवान के पास फिर मंडराए चीन के लड़ाकू विमान
West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव के ऐलान से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, इमामों और पुरोहितों के मानदेय बढ़ाया
New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, आज के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
\