देश की खबरें | लॉकडाउन लगने के बाद से केवल नौ सूचना आयोगों ने आरटीआई सुनवाई की :रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कुल 29 सूचना आयोगों में से केवल नौ ने लॉकडाउन लगने के बाद आरटीआई आवेदनों पर सुनवाई की है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया (टीआईआई) की एक रिपोर्ट में रविवार को यह बात सामने आई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर देश में कुल 29 सूचना आयोगों में से केवल नौ ने लॉकडाउन लगने के बाद आरटीआई आवेदनों पर सुनवाई की है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया (टीआईआई) की एक रिपोर्ट में रविवार को यह बात सामने आई।

टीआईआई द्वारा संग्रहित आंकड़ों के अनुसार केवल तीन राज्यों ने अपनी वेबसाइटों पर कोविड-19 संबंधी सर्कुलर और चेतावनियां जारी की हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं।

यह भी पढ़े | IPL2020: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मैच हराया : 11 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूचना का अधिकार अधिनियम की शुरुआत की पूर्व संध्या पर रिपोर्ट जारी की गयी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है, ‘‘केवल सात राज्य विशेष रूप से महामारी के दौरान अपीलों और शिकायतों के मामलों में सुनवाई के लिए वीडियो और ऑडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल हैं।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan: गर्भवती महिला की मौत को लेकर प्रदर्शन, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल.

इसमें कहा गया, ‘‘छह अन्य राज्य हैं जिनके पास वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधाएं हैं लेकिन महामारी के दौरान इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे।’’

रिपोर्ट में 2005 में आरटीआई कानून लागू होने के बाद से खामी वाले बिंदुओं और आरटीआई आवेदकों पर हमलों तथा खतरों की ओर इशारा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज