देश की खबरें | सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर संविधान बचा सकती है : उदित राज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने सोमवार को लोगों को क्षेत्रीय पार्टियों से आगाह करते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर संविधान को बचा सकती है।

लखनऊ, 13 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने सोमवार को लोगों को क्षेत्रीय पार्टियों से आगाह करते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर संविधान को बचा सकती है।

उदित राज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जब वर्ष 1996 में एचडी देवेगौड़ा की पार्टी सत्ता में आई थी तब आरक्षण विरोधी पांच आदेश पारित हुए थे। क्षेत्रीय पार्टियां कभी भी चीन की घुसपैठ, बढ़ती महंगाई, कोविड-19 या विदेश नीति की बात नहीं करेंगी। वे हमेशा राज्य स्तरीय राजनीति में जीत-हार और जातीय समीकरण बनाए रखने के लिए जोड़-तोड़ करने तक ही सीमित रहती हैं।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा "सिर्फ कांग्रेस ही मोदी और शाह को सत्ता से उखाड़ सकती है। अगर जय भीम को बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता में फिर से वापस लाना होगा। इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है।"

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संविधान का विरोध किया और 11 दिसंबर 1948 को संविधान की एक प्रति के साथ-साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पुतला भी जलाया।

पूर्व सांसद ने कहा, "मैं बाबा साहब के अनुयायियों से कहना चाहता हूं कि अगर वह संविधान को बचाना चाहते हैं तो भाजपा और संघ को सरकार से उखाड़ फेंकना होगा। वरना अगर भाजपा साल 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 का आम चुनाव जीती तो संविधान खत्म हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने पहले कहा था कि वे संविधान को बदल देंगे और अब वे संसद में प्राइवेट मेंबर बिल लाकर संविधान की प्रस्तावना में संशोधन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि यह बात मीडिया में जगह नहीं बना सकी, यह अलग बात है कि विरोध के बाद इस विधेयक को भाजपा ने वापस ले लिया।

उदित राज का इशारा भाजपा के राज्यसभा सदस्य के. जे. अलफोंस की तरफ था जिन्होंने संविधान की प्रस्तावना में संशोधन के लिए हाल में सदन में प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\