जरुरी जानकारी | देश में सिर्फ 32 प्रतिशत लोग नौकरी के साक्षात्कार के लिए खुद को पाते हैं तैयार: अपना.को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में अवसरों और अभ्यर्थियों की तैयारी के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। नौकरी ढूंढने वाले सिर्फ 32 प्रतिशत लोग साक्षात्कार के लिए खुद को तैयार मानते हैं। नौकरी मंच अपना.को ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 22 मई देश में अवसरों और अभ्यर्थियों की तैयारी के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। नौकरी ढूंढने वाले सिर्फ 32 प्रतिशत लोग साक्षात्कार के लिए खुद को तैयार मानते हैं। नौकरी मंच अपना.को ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह कहा गया है।

‘साक्षात्कार तैयारी सूचकांक-2025’ को देशभर में 10,000 से ज्यादा लोगों के बातचीत के अधार पर तैयार किया गया है।

रिपोर्ट से पता चलता है कि नौकरी चाहने वालों के बीच कार्य अनुभव और साक्षात्कार के प्रति आत्मविश्वास के बीच एक मजबूत संबंध है। छह साल से ज्यादा अनुभव वाले लगभग आधे (49 प्रतिशत) उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अच्छी तरह से तैयार महसूस करते हैं। तीन से छह साल का अनुभव रखने वाले 34 प्रतिशत लोग साक्षात्कार के लिए खुद को तैयार मानते हैं, और एक से तीन साल के अनुभव वाले शुरुआती करियर पेशेवरों के लिए यह आंकड़ा 29 प्रतिशत है।

पहली बार नौकरी तलाश करने वालों (फ्रेशर्स) को सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि एक साल से कम के अनुभव वाले केवल 21 प्रतिशत उम्मीदवार खुद को साक्षात्कार के लिए तैयार मानते हैं। चिंता, अप्रत्याशित सवालों का डर और सीमित व्यावहारिक अनुभव इन नए लोगों के आत्मविश्वास को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक बनकर उभरे हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साक्षात्कार के प्रति आत्मविश्वास विभिन्न आयु समूहों में किस तरह से भिन्न होता है। ‘जेन एक्स’ यानी 45 वर्ष से अधिक आयु वालों में सबसे अधिक आत्मविश्वास देखा गया। इनमें 54 प्रतिशत प्रतिभागियों ने साक्षात्कार के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार पाया।

‘मिलेनियल्स’ यानी 25 से 44 वर्ष तक आयु वालों में आत्मविश्वास का स्तर 36 प्रतिशत से कम है, और युवा उम्मीदवारों में यह और भी कम है।

अपना.को के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निर्मित पारिख ने कहा, “भारतीय नौकरी बाजार में अपार अवसरों के बावजूद, अकेले अपना.को पर 2025 की पहली तिमाही में 3.1 लाख नौकरियों की सूचना दी गई हैं। कई उम्मीदवार अभी भी आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करते हैं और प्रभावी साक्षात्कार की तैयारी के मामले में कमी दिखती हैं। यह अंतर बड़ी संख्या में नौकरी चाहने वालों को उनकी वास्तविक क्षमता को उजागर करने और संभावनाओं को उजागर करने से रोकता है।”

अपना.को के ‘साक्षात्कार तत्परता सूचकांक-2025’ में नौकरी चाहने वालों के बीच साक्षात्कार के प्रति आत्मविश्वास पर शिक्षा, आदि के बढ़ते प्रभाव के असर का भी उल्लेख किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\