देश की खबरें | असम में 11 प्रतिशत लोगों ने ही टीके की दोनों खुराक ली है : स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने मंगलवार को कहा कि अभी तक राज्य में 11 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली है।

गुवाहाटी, 17 अगस्त असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने मंगलवार को कहा कि अभी तक राज्य में 11 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में टीके का पर्याप्त भंडार है और उन्होंने लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत ने कहा, ‘‘आज की तारीख तक 1.18 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 25.21 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली है।’’

उन्होंने बताया कि 51 प्रतिशत लोगों ने पहली खुराक ले ली है और 11 प्रतिशत ने दोनों खुराक ले ली है।

मंत्री ने पहले राज्य विधानसभा को बताया था कि राज्य की 3.50 करोड़ की आबादी में से करीब 2.37 करोड़ लोग 18 साल से अधिक की आयु के हैं यानी कि वे टीका लगवाने की पात्र हैं।

राज्य में पर्याप्त कोविड-19 रोधी टीके होने का दावा करते हुए उन्होंने पात्र लोगों से आगे आकर टीके की खुराक लेने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now