देश की खबरें | दााखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ाई गई: दिल्ली विश्वविद्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को घोषणा की कि स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को घोषणा की कि स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई परिणाम की घोषणा संबंधी अधिसूचना और जेईई तथा एनईईटी परीक्षाओं के स्थगित होने के मद्देनजर तिथि को बढ़ाये जाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2 लाख के पार : 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि की आशंका के मद्देनजर नीट और जेईई परीक्षाओं को शुक्रवार को सितंबर तक स्थगित कर दिया था।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्‍ली में रिकवरी रेट 70% के पार पहुंचा, 24 घंटे में आए 2,505 नए मामले.

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पहले अंतिम तिथि चार जुलाई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 जुलाई कर दिया गया है। छात्र अब विश्वविद्यालय के दाखिला पोर्टल पर शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे।

शनिवार को शाम साढ़े सात बजे तक, 3,32,359 छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया था, जबकि 2,17,971 ने पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया था।

इसी अवधि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,30,781 छात्रों ने पोर्टल पर पंजीकरण किया तथा 1,01,718 ने भुगतान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी