जरुरी जानकारी | छोटे, मझोले शहरों में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श में बीते साल 87 प्रतिशत की वृद्धि: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन दवा बिक्री की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही डिजिटल माध्यम से चिकित्सा परामर्श में भी तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले साल यानी 2022 में जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श में 87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन दवा बिक्री की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही डिजिटल माध्यम से चिकित्सा परामर्श में भी तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले साल यानी 2022 में जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श में 87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य सेवा देने वाली कंपनी प्रिस्टीन केयर की अनुषंगी डिजिटल स्वास्थ्य मंच लाइब्रेट के अध्ययन से यह जानकारी मिली है।
कंपनी ने अध्ययन के हवाले से सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘दूसरी और तीसरी श्रेणी (टियर दो और टियर तीन) के शहरों मसलन जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ में ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श में 87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि महानगरों में इस अवधि के दौरान 75 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।’’
सर्वे के अनुसार, अधिक महिलाएं अब ऑनलाइन परामर्श का विकल्प चुन रही हैं। 2021 की तुलना में 2022 में महिलाओं की तरफ से डॉक्टर ‘ऑनलाइन एप्वांइटमेंट’ में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
कंपनी के अनुसार ये आंकड़े उपयोगकर्ताओं और डॉक्टरों के बीच लाइब्रेट मंच पर हुई बातचीत के आधार पर प्राप्त किये गये।
प्रिस्टीन केयर के सह-संस्थापक हरसिमरबीर सिंह ने निष्कर्षों पर कहा, ''कोविड महामारी ने मरीजों के व्यवहार में भारी बदलाव लाया है। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग हैं। न केवल डिजिटल माध्यम से बल्कि ‘ऑफलाइन’ परामर्श को लेकर मांग में पिछले एक साल में दोगुना से अधिक की वृद्धि हुई है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)