देश की खबरें | ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न संगठित अपराध है, जिससे निपटने के लिए पूरे समाज के योगदान की जरूरत: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न की समस्या से निपटने में मदद करने वाले विशेषज्ञों ने इसे एक संगठित अपराध करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस अपराध के खिलाफ लड़ने के लिए पूरे समाज के योगदान की जरूरत है।

भोपाल, 14 जुलाई ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न की समस्या से निपटने में मदद करने वाले विशेषज्ञों ने इसे एक संगठित अपराध करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस अपराध के खिलाफ लड़ने के लिए पूरे समाज के योगदान की जरूरत है।

मध्य प्रदेश में बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के मामलों को देखते हुए ‘इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड’ (आईसीपीएफ) ने इससे निपटने के तरीकों को लेकर मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के साथ शुक्रवार को भोपाल में एक परिचर्चा का आयोजन किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा, ‘‘गांवों में इंटरनेट पहुंचने के साथ यौन उत्पीड़न के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न का समाधान आसान नहीं है। इसके लिए पूरे समाज का योगदान चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी बात है कि आईसीपीएफ राज्यों में इस मुद्दे को ले जा रहा है।’’

ऑनलाइन खतरों से बच्चों की सुरक्षा की दिशा में देश में इस तरह की साझा पहलों व कार्रवाइयों को बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी बताते हुए आईसीपीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओ. पी. सिंह ने कहा, ‘‘ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न तेजी से बढ़ रहा है और यह एक संगठित अपराध है। इसे आतंकवाद की तरह ही देखा जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों सहित अलग-अलग जगहों में बैठे लोग हमारे बच्चों का यौन उत्पीड़न करते हैं और इसमें बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन होता है। इसे देखते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच एवं अभियोजन महत्वपूर्ण है।’’

विचार विमर्श के दौरान यह बात सामने आई कि ‘बाल यौन उत्पीड़न सामग्री’ (सीसैम) के मामलों की तह में जाने के लिए जो सबसे बड़ी चुनौती है, वह है सीडी प्रारूप में मिले सोर्स डेटा को डिकोड करना।

भोपाल के पुलिस उपायुक्त विनीत कपूर ने कहा, ‘‘आम तौर पर ई-सीडी में सीसैम के 600 से 800 मामले होते हैं। हमारे पास इस सीडी से डेटा निकालने का कोई तकनीकी तंत्र नहीं है। इसे ‘मैन्युअल’ तरीके से करना पड़ता है जिससे जांच में देरी होती है और पीड़ित बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए मामलों की तेजी से जांच के लिए हमें खास किस्म के साफ्टवेयर की जरूरत है ताकि सोर्स डेटा की तह तक जाकर अपराधी की शिनाख्त की जा सके।’’

आईसीपीएफ द्वारा अप्रैल 2020 में जारी की गई एक रपट के अनुसार, देश के 100 शहरों में हर महीने बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्रियां या सीसैम को औसतन 50 लाख बार इंटरनेट पर खोजा जाता है। यह आंकड़ा सिर्फ सार्वजनिक वेब का है, जबकि डार्क वेब में यह संख्या इससे बहुत ज्यादा हो सकती है।

बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक विशाल नाडकर्णी ने कहा, ‘‘ऐसे मामलों में बच्चों की मदद के लिए हमारे पास कड़े कानून, एजेंसियां और विशेषज्ञ हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रमुख संरक्षक हमेशा परिवार ही होता है। इसे देखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि हम जमीनी स्तर पर परिवारों के बीच जागरूकता पैदा करें, जिससे वे पहचान सकें कि क्या उनके बच्चे किसी तरह के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\