जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का जनवरी-मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में 35 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के जनवरी-मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

नयी दिल्ली, 22 मई सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के जनवरी-मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 6,448 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023-24 की इसी तिमाही में यह 9,869 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को कच्चे तेल के उत्पादन और पेट्रोल व डीजल प्रसंस्करण के लिए रिफाइनरियों को बिक्री के लिए प्रति बैरल 73.72 डॉलर की कीमत प्राप्त हुई, जो एक वर्ष पूर्व के 80.81 डॉलर प्रति बैरल से कम है।

इस दौरान राजस्व एक प्रतिशत बढ़कर 34,982 करोड़ रुपये हो गया।

ओएनजीसी ने इस तिमाही में 47 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो जनवरी-मार्च 2024 के 47.14 लाख टन से थोड़ा कम है।

प्राकृतिक गैस का उत्पादन (जिसका उपयोग बिजली बनाने, उर्वरक बनाने और सीएनजी में बदलने के साथ-साथ रसोई में खाना पकाने के लिए किया जाता है) चौथी तिमाही में सालाला आधार पर 4.951 अरब क्यूबिक मीटर से घटकर 4.893 अरब क्यूबिक मीटर (बीसीएम) हो गया।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत घटकर 35,610 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व 1.37 लाख करोड़ रुपये पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

तेल औसतन 76.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर प्राप्त हुआ जो सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े