जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घटकर 8,938 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घट गया।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घट गया।

कंपनी ने बताया कि अधिक अन्वेषण लागत को बट्टे खाते में डालने की वजह से उसके मुनाफे में गिरावट आई है।

ओएनजीसी ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष (2024-25) की अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 8,938.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 10,526.78 करोड़ रुपये था।

मुनाफा इससे पिछली तिमाही जनवरी-मार्च के 9,869.37 करोड़ रुपये की तुलना में भी कम रहा।

ओएनजीसी ने तेल एवं गैस खोज के लिए सर्वेक्षण और कुओं की खुदाई में खर्च हुए 1,669.73 करोड़ रुपये को बट्टे खाते में डाल दिया, क्योंकि ये प्रयास असफल रहे। इसकी तुलना में अप्रैल-जून 2023 में यह आंकड़ा 1,015.81 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय एक साल पहले के 33,814.33 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,266.38 करोड़ रुपये हो गई।

बट्टे खाते में अधिक राशि डालने से कंपनी को तेल की कीमतों में वृद्धि से होने वाले लाभ पर असर पड़ा।

जून तिमाही में ओएनजीसी को कच्चे तेल के उत्पादन पर 80.64 डॉलर प्रति बैरल मिले, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह राशि 70.64 डॉलर प्रति बैरल थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका तेल उत्पादन 46.29 लाख टन पर लगभग स्थिर रहा। हालांकि, प्राकृतिक गैस का उत्पादन 3.6 प्रतिशत घटकर 4.86 अरब घन मीटर रह गया।

ओएनजीसी ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल पांच तेल और गैस ठिकानों की खोज की हैं, हालांकि कंपनी ने न तो भंडार अनुमान दिया और न ही संभावित उत्पादन के बारे में बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े