जरुरी जानकारी | कोविड-19 के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिये ओएनजीसी ने खर्च लक्ष्य हासिल करने के प्रयास तेज किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी तेल व गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में उसका पूंजीगत खर्च 32,500 करोड़ रुपये के आस-पास रहने की संभावना है। कंपनी महामारी के कारण समय के हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रयासों को तेज कर रही है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर देश की सबसे बड़ी तेल व गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में उसका पूंजीगत खर्च 32,500 करोड़ रुपये के आस-पास रहने की संभावना है। कंपनी महामारी के कारण समय के हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रयासों को तेज कर रही है।

ओएनजीसी के निदेशक (वित्त) सुभाष कुमार ने निवेशकों से एक संवाद में कहा कि कोविड-19 महामारी तथा इसके बाद दुनिया भर में लगायी गयी पाबंदियों ने आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया, जिससे कंपनी की परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

उन्होंने कहा कि तेल व गैस की खोज तथा उत्पादन से जुड़ी परियोजनाएं उपकरणों व सेवाओं की आपूर्ति के लिये विदेशी वेंडरों पर काफी निर्भर करती हैं। रिग्स जैसी कुछ सुविधाओं का परिचालन विदेशी दल के द्वारा किया जाता है।

कुमार ने कहा, हालांकि वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में क्रमिक सुधार होने से ओएनजीसी को बर्बाद हुए समय की भरपाई कर लेने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | PM मोदी करेंगे ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आर्थिक गतिविधियों पर महामारी के दीर्घकालिक असर होने के अनुमान पर अप्रैल-मई में पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किया था। लेकिल अब चीजें खुल रही हैं, ऐसे में हम 32 हजार करोड़ रुपये या फिर 29 से 30 या 32 हजार करोड़ रुपये के आस-पास व्यय करने में सक्षम हो सकते हैं।’’

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 32,501 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का बजट निर्धारित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू