देश की खबरें | मेरठ में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी में एक युवक की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी एक युवक की बुधवार को गोलीबारी की घटना में मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), दो अप्रैल मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी एक युवक की बुधवार को गोलीबारी की घटना में मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में लतीफपुर गांव के पास शाम करीब पौने पांच बजे हुई।

कुमार के अनुसार इस घटना में परमजीत उर्फ ​​गुल्ला (24) की मौत हो गयी, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है।

उन्होंने बताया कि परमजीत को कुछ लोगो ने गोली मार दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी में गुल्ला के दो अन्य साथी भी गोली लगने से घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिश्रा के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह प्रकरण पुरानी रंजिश का है। सभी एक ही ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। सभी पहलुओ की जांच की जा रही है। वादी पक्ष द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर इसमें अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उधर, घटनास्थल इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि गुल्ला गांव के बाहर दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल और कार से कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ दोनों पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरु कर दी। इससे परमजीत की मौके पर ही मौत हो गयी जब उसके दो दोस्त घायल हो गये।

परमजीत किशनपुर गांव के तीरथ सिंह की हत्या में 18 जनवरी, 2024 को जेल गया था। चार महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था।

परमजीत की पत्नी पायल ने बताया कि गांव का प्रधान दिलदार सिंह गोरे उसके पति परमजीत से रंजिश रखता था।

पायल का कहना है कि परमजीत दिलदार के जीजा तीरथ सिंह की हत्या में जेल गया था। इसके चलते दिलदार सिंह ने तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह के साथ मिलकर परमजीत की हत्या कर दी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी