देश की खबरें | नैनीताल में सड़क दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत, चार अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। राज्य आपदा प्रतिवादन बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, 12 जून उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। राज्य आपदा प्रतिवादन बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार मध्यरात्रि रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास की है जब एक वाहन गहरी खाई में गिर गया।

इसने बताया कि वाहन में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंची और घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी आदित्य शुक्ला (29) के रूप में हुई है। उसने बताया कि घायल मृदुल गुप्ता (29), रोहन अरोड़ा (29), तुषार तिवारी (28) और सुमित गुप्ता (27) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि अरोड़ा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान