देश की खबरें | दिल्ली भर में एक हजार चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए: दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने एकल खिड़की सुविधा के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए एक साल से भी कम समय में 1,000 ‘चार्जिंग पॉइंट’ स्थापित किए हैं। एक सरकारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली सरकार ने एकल खिड़की सुविधा के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए एक साल से भी कम समय में 1,000 ‘चार्जिंग पॉइंट’ स्थापित किए हैं। एक सरकारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई है।

सरकार की योजना अगले तीन साल में 18000 ‘चार्जिंग पॉइंट’ स्थापित करने की है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहर भर में ईवी चार्जिंग की अवसंरचना को मजबूत करना है और पूरी दिल्ली में तीन किलोमीटर के दायरे में निजी और सार्वजनिक चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की योजना अगले तीन साल में 18000 ‘चार्जिंग पॉइंट’ स्थापित करने की है ताकि दिल्ली के लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का चयन आसानी से कर सकें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि 2024 तक राष्ट्रीय राजधानी में खरीदी जाने वाली हर चार में से एक गाड़ी इलेक्ट्रिक हो।

सरकार ने नवंबर 2021 में, दिल्ली में निजी और अर्ध-सार्वजनिक स्थानों में ईवी ‘चार्जर’ की स्थापना के लिए एकल खिड़की सुविधा की शुरुआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\