देश की खबरें | तमिलनाडु में एक-तिहाई लोग मास्क नहीं पहनते: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि राज्य में लगभग 35 प्रतिशत लोग मास्क नहीं पहनते हैं जबकि यह कोविड-19 से बचाव के प्रमुख उपायों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 28 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि राज्य में लगभग 35 प्रतिशत लोग मास्क नहीं पहनते हैं जबकि यह कोविड-19 से बचाव के प्रमुख उपायों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

नौकरशाहों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के बहुआयामी प्रयासों के कारण राज्य में महामारी नियंत्रण में है।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: कांग्रेस ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगाया भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप, कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री.

पलानीस्वामी ने कहा,‘‘तमिलनाडु में 35 प्रतिशत से अधिक लोग मास्क नहीं पहनते हैं। इसलिए (संबंधित) जिला प्रशासन को सभी के द्वारा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।”

उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग ऐसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Yogesh Tyagi Suspended: दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश त्यागी निलंबित, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर.

महामारी से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इसकी रोकथाम, उपचार और राहत गतिविधियों पर 7372. 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बुखार शिविर आयोजित करना, घर-घर जाकर जांच कर संक्रमित रोगियों की पहचान करना, आरटी-पीसीआर जांच और संक्रमित लोगों को पृथक करने के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है ।

अब तक राज्य में कुल 6,75,518 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 94.57 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।

पलानीस्वामी ने कहा, “हमारे चिकित्सकों के सराहनीय प्रयासों के कारण ही संक्रमित होने की दर घटकर 7.39 प्रतिशत रह गई है।”

तमिलनाडु में मंगलवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 7,14,235 पहुंच गया था जिनमें से 10,983 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 27,734 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं।

पलानीस्वामी ने कहा कि इस महामारी के दौरान भी सरकार ने तमिलनाडु के लिए 40,718 करोड़ रुपये के 55 नए निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जिससे 74,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका