देश की खबरें | 14 छात्रों और 3 शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि के बाद पंजाब का एक स्कूल बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के नवांशहर के एक सरकारी स्कूल में 14 छात्रों और तीन शिक्षकों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया।

नवांशहर (पंजाब), दो फरवरी पंजाब के नवांशहर के एक सरकारी स्कूल में 14 छात्रों और तीन शिक्षकों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, प्राथमिक कक्षाओं समेत और शिक्षकों तथा छात्रों के नमूनों को एकत्र कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सलोह स्थित सरकारी स्कूल में 350 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी मनिंदर सिंह ने कहा कि सोमवार को 60 छात्रों के नमूने लिए गए जिनमें से 14 की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह ने कहा कि स्कूल बंद कर दिया गया है और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।

कोविड-19 के कारण नौ महीने बंद रहने के बाद जनवरी में स्कूल खोले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड