देश की खबरें | मांस आपूर्तिकर्ता को 4,000 रुपये का भुगतान नहीं करने के लिये एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से मांस आपूर्तिकर्ता को 4,000 रुपये का भुगतान नहीं करने को लेकर बवाना के निवासी की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से मांस आपूर्तिकर्ता को 4,000 रुपये का भुगतान नहीं करने को लेकर बवाना के निवासी की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि इरशाद (35) कथित रूप से दो सितंबर से लापता था। बाद में हरियाणा के सोनीपत के हलालपुर गांव में एक नहर से उसका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज, कृषि बिल को लेकर किसानों के खिलाफ बयान देने का आरोप: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान भानू उर्फ वकील कुमार (31), पिंटू कुमार (27) और अनिल (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि 11 सितंबर को पीड़ित की पत्नी द्वारा नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला सामने आया।

यह भी पढ़े | YouGov Rankings: मोस्ट एडमायर्ड मेन 2020 की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी चौथे नंबर पर, महिलाओं की सूची में सुधा मूर्ति ने बनाई खास जगह.

महिला ने शिकायत में कहा कि उसका पति दो सितंबर से लापता है। आखिरी बार उसे हरियाणा के सोनीपत के निवासी भानू के साथ देखा था।

अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी टीम भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को पता चला कि मांस का आपूर्तिकर्ता भानू इरशाद के लापता होने के बाद से उसे ढूंढने में उसकी पत्नी की मदद कर रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि इरशाद ने भानू से खरीदे गए कच्चे मांस के लिये 4,000 रुपये का भुगतान नहीं किया था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) मोनिका भारद्वाज ने कहा, ''तकनीकी निगरानी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद, हमारी टीम 25 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर नरेला-बवाना पर घोगा मोड़ पर मौजूद भानू और उसके दो साथियों के पास पहुंची। ''

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान भानू ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार इरशाद से मांस खरीदने के चार हजार रुपये मांगे, लेकिन इरशाद ने पैसे नहीं दिये।

डीसीपी ने कहा कि भानू ने बताया, ''इरशाद को सबक सिखाने के लिये वह दो सितंबर की सुबह उसके घर गया और उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। उसने इरशाद से कहा कि अगर वह उसे पैसे नहीं दे सकता, तो वह उसके लिये काम करके पैसा चुका दे।''

भारद्वाज ने कहा, ''इसके बाद वह उसे नरेला में एक पॉल्ट्री फार्म में ले गया, जहां दो अन्य आरोपी मौजूद थे। भानू ने इरशाद की डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जब इरशाद बेहोश हो गया तो भानू और उसके साथी उसे छोड़कर भाग गए।''

भानू ने पुलिस को बताया कि इरशाद की मौत हो गई । इसके बाद वह उसी रात वहां लौटा और पिंटू तथा अनिल की मदद से शव को नहर में फेंक दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर उसकी पहचान की। शव को नहर में फेंकने के लिये इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\